फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट झड़प के बीच 59.33 प्रतिशत मतदान

Fri, 30 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छिटपुट झड़प के बीच बृहस्पतिवार को कप्तानगंज, दुबौलिया और बहादुरपुर ब्लॉकों में कुल 59.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सात जिला पंचायत और 199 बीडीसी सदस्यों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लॉक के एक बूथ पर जिला पंचायत के सदस्य के लिए गलत बैलेट पेपर से मतदान शुरू हो गया। पता चलने पर सही बैलेट लाकर वोट डाल चुके लोगों से भी दोबारा मतदान कराया गया।


बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बावजूद वोटर उत्साह से लबरेज नजर आए। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं प्राथमिक विद्यालय कुसौरा द्वितीय के बूथ नंबर 187 पर जिला पंचायत सदस्य बहादुरपुर तृतीय के लिए तीन सौ मतपत्र कम आए थे।
विज्ञापन


जबकि बहादुरपुर द्वितीय के लिए 532 मतपत्र अधिक आए थे। बूथ नंबर 187 के पीठासीन अधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मतपत्रों की संख्या में खामी के चलते एक जिला पंचायत सदस्य के लिए गलत बैलेट पेपर से मतदान शुरू हो गया। जब जानकारी हुई तब तक 60 मतपत्रों पर वोट पड़ चुके थे।

अफसरों को सूचना देने पर सही अनुपात में मतपत्र मंगाए गए। इसके बाद उन साठ मतपत्रों को खारिज कर दोबारा बुलाकर उन वोटरों से मतदान कराया गया। इसके चलते दिन में दस बजे से लेकर एक घंटे तक मतदान इस बूथ पर बाधित रहा।


 इसी ब्लॉक के आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कालेज अगौना में सिपाही रवींद्र नशे की हालत में ड्यूटी पहुंचा। इस दौरान उसने अफसरों से अभद्रता भी की। सूचना मिलने पर प्रेक्षक शिवाकांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ कलवारी को बुलाकर सिपाही को सुपुर्द करते हुए उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 जिसे मेडिकल के बाद देर शाम एसपी ने सस्पेंड कर दिया। बहादुरपुर विकास खंड प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में दिन में बारह बजे के करीब डीएम अनिल कुमार दमेले व एसपी कृपाशंकर सिंह ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जबकि कप्तानगंज विकास क्षेत्र के नगर थाने के तिलकपुर बूथ पर फर्जी वोट डालने गए युवक दीपू की पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे काफी देर तक वहां कुछ देर तक अफरा तफरी मची रही।

 वहीं कप्तानगंज, रखिया सहित अन्य कई बूथों पर भी फर्जी वोट डालने गए लोगों को पुलिस ने पीटकर खदेड़ दिया। प्राथमिक विद्यालय बनहा में फर्जी वोट डालने को लेकर एजेन्टों में कहासुनी भी हुई। पेंदा बूथ पर एजेन्ट द्वारा एक महिला पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया जिससे विवाद हो गया।

जानकारी पर अफसर मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज बीआरसी परिसर में स्थित जूनियर विद्यालय नकटीदेई बुजुर्ग पर एक वोटर के दोबारा मतदान करने आने  को लेकर अभिकर्ताओं व वोटर में कहासुनी हुई। बाद में पहुंचे एसओ बृजेश यादव ने मामले को संभाला। इसके साथ ही कप्तानगंज विकास खंड के सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ पर दिन में कई बार गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों के मोबाइल पर सूचना पहुंचती रही।

इसको लेकर एसडीएम हर्रैया आरबी सिंह, सीओ कृष्ण मुरारी आदि पहुंचे। शाम को चार बजे के करीब कमिश्नर पीके सिंह भी इस बूथ पर पहुंचे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों के साथ ही तैनात पुलिस कर्मियों को मतदान को आयोग के नियमों के अनुसार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें