फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती सदर से महेंद्र और रुधौली से राजेंद्र चौधरी सपा के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती सदर से महेंद्र और रुधौली से राजेंद्र चौधरी सपा के उम्मीदवार
विज्ञापन

पांच में चार सीटों पर उम्मीदवार तय, अब महादेवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को बस्ती सदर से जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव और रुधौली से राजेंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस तरह सपा ने जिले की पांच में से चार सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। अब केवल महादेवा सुरक्षित सीट से उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव लड़े थे। करीब पचास हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। यहां से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के कई दावेदार थे। माना जा रहा है कि उम्मीदवार का नाम तय करने में इसी वजह से देरी हुई है। वहीं, राजेंद्र चौधरी 2007 में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। यही सीट अब रुधौली विधानसभा क्षेत्र के नाम से जानी जाती है। 2012 व 2017 में भी उन्हें बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ने सपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें