फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का मौके पर जाकर कर करें निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों का मौके पर करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में 267 में 26 मामले हल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के हर्रैया तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 153 मामले प्राप्त हुए। 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करें। एसपी आशीष श्रीवास्तव तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अमृत पाल कौर एवं पीडी कमलेश सोनी ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समय से इसके निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश दिया कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम भेजी जाएगी। मौके पर शिकायतकर्ता को भी सुना जाएगा तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आईजीआरएस में शिकायतों का निस्तारण समय से सुनिश्चित करें। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम की ओर से की जाएगी। ऐसे में सभी जिला स्तरीय अधिकारी रिपोर्ट लेकर तहसील दिवस में आएंगे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक तहसील दिवस में विभागों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। इसमें विवेचक भी बुलाए जाएंगे। तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर एक्सईएन अमित कुमार, नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार, एसओसी अनिल राय, प्रेमचंद्र प्रजापति और डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद थे। वहीं, सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में 73 मामले पंजीकृत हुए। इसमें से छह का मौके पर अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया। एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें। इस मौके पर तहसीलदार सदर इंद्रमणि तिवारी, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र, बीडीओ सदर आलोक दत्त के अलावा शिक्षा विभाग के सभी बीईओ, सीडीपीओ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार भानपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सोमवार को विधायक संजय प्रताप जायसवाल, एसडीएम गिरीश कुमार झा ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुल आए 40 मामलों में से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, विकास, पुलिस, विद्युत, निबंधक, कृषि और बैंक से जुड़े मामले आए। विधायक ने सभी मामलों को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कराने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में अनुपस्थित हुए तो कटेगा वेतन : एसडीएम
रुधौली। तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी गुलाबचंद ने कहा कि तहसील दिवस में नामित के अधिकारियों का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई भी जिम्मेदार समय से तहसील दिवस में उपस्थित नहीं होता है तो उसके वेतन काटने की संस्तुति संबंधित विभाग को दी जाएगी। समाधान दिवस में कुल 41 मामले आए, जिसमें सात का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल, नगर अधिशासी अधिकारी अविनाश सिंह, एडीओ पंचायत दयाराम, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, राजू पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें