फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह प्रस्ताव पास... पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक होटल के सभागार में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया। व्यापारी हितों से संबंधित छह प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

इनमें जनपद स्तर पर आधुनिक खाद्य प्रयोगशालाओं की स्थापना, बस्ती जनपद में दो के स्थान पर एक टोला प्लाजा किए जाने, मद्धेशिया, कसौधन समाज का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियोें का आयुष्मान कार्ड बनाने, व्यापार संचालन के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने, राज्यसभा और विधान परिषदोें में व्यापारियों के प्रतिनिधित्व के लिए सीट निर्धारित किए जाने आदि की मांगें शामिल हैं।
मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें व्यापार को सुगम बनाने और समस्याओें के समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश के किसी भी हिस्से में व्यापारी उत्पीड़न, धन उगाही आदि के मामलों में त्वरित कार्रवाई होती है। कहा कि किसान और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का उद्यमी व व्यापारी कठिन दौर से गुजर रहा है। जीएसटी के नाम पर शोषण, विभागीय स्तर पर मनमानी, उत्पीड़न अपने चरम पर है। केंद्र और राज्य की सरकारें उद्यमियों-व्यापारियों की सुनें, इसके लिए हम सबको एकजुट होना होगा।
व्यापारी महाकुंभ को देवेश रस्तोगी, सुनील पांडेय, आनंद राजपाल, ओम प्रकाश आर्य, सूर्य कुमार शुक्ल, प्रभात सोनी, धर्मेंद्र चौरसिया, एसएन गुप्ता, आत्मा प्रसाद पाठक आदि ने बिंदुवार समस्याओें को रखा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने जमीनी मुद्दे उठाए। संचालक सूर्य कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जनपद स्तरीय व्यापारियों के मुद्दे उठाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अरुण सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रद्युम्न शुक्ल, सत्यनरायन पटवा, प्रमोद गुप्ता, हरिराम निषाद, कुंदन वर्मा, प्रेमचंद्र गुप्ता, दिनेश जायसवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें