फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा

Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लालगंज-मुंडेरवा मार्ग पर कुरियार चौराहे से 300 मीटर दूर ईचढ़वा पुल पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ओवरलोड पिकअप सड़क पर पलट गया। पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। पुरानी बस्ती के ग्राम पचौरी निवासी राम प्रकाश चौधरी पुत्र पंचराम चौधरी थाना लालगंज के परसहर गांव से पिकअप में गेहूं लाद कर पचौरा जा रहे थे। ईचढ़वा पुल पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप लेकर पलट गए। घटना में चालक राम प्रकाश और खलासी पिंटू बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें