डुमरियागंज। ग्राम पंचायत सचिव ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध में चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शन किया। डुमरियागंज ब्लॉक में प्रदेश व्यापी क्रमिक सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप शासन को पूर्व में दिए गए पत्रों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से दोनों संवर्गों की प्रांतीय स्तर की जूम मीटिंग के बाद उपर्युक्त कार्यक्रम घोषित किया गया है। शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए उनके व्यक्तिगत मोबाइल और सिम से फेशियल बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रीय सचिवों की उपस्थिति के लिए पत्र जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को 10 से 11 बजे तक सभी पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक में पहुंचकर काली पट्टी बांधकर कार्यालय के बाहर खड़े होकर प्रतीकात्मक तौर पर शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करके विरोध जताया।