फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दवा विक्रेता नहीं पेश कर सका कागजात... प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित एक दवा कारोबारी के खिलाफ औषधि निरीक्षक की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने फर्म मेसर्स कसौधन मेडिकल के संचालक धर्मात्मा प्रसाद पुत्र जगन्नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि की अगुवाई में बीते माह हुई जांच में दवा विक्रेता की दुकान और गोदाम से जांच टीम को प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक सिरप और अन्य दवा का भंडार मिला था। टीम ने दवा कारोबारी को नोटिस जारी कर आवश्यक कागजात पेश करने के लिए समय दिया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद भी विक्रेता जरूरी कागजात पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
सहायक आयुक्त (औषधि) नरेश मोहन दीपक की ओर से मंडलस्तरीय गठित टीम औषधि निरीक्षक सिद्धार्थनगर नवीन कुमार एवं औषधि निरीक्षक बस्ती अरविंद कुमार ने 25 अक्तूबर को डुमरियागंज के बस स्टैंड के पास फर्म मेसर्स कसौधन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था।
विज्ञापन

इस दौरान उक्त फर्म में भारी मात्रा में साइकोट्रॉपिक सिरप और नारकोटिक्स औषधियों का भंडारण पाया गया था। इन औषधियों में से चार औषधियों के नमूने जांच के लिए नियमानुसार एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच में यह पाया गया कि फर्म द्वारा कोडीनयुक्त सिरप और नारकोटिक्स औषधियों की आपूर्ति/विक्रय जनपद के विभिन्न स्थानों में किया गया है, जिसके विक्रय बिलों को सत्यापन के लिए औषधि निरीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में प्रस्तुत नहीं किया गया और सहायक आयुक्त (औषधि) द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। कोडीनयुक्त कफ काॅडीवा सिरप 100 एमएल का अवैध कारोबार करने वाली फर्म मेसर्स कसौधन मेडिकल के संचालक धर्मात्मा प्रसाद पुत्र जगन्नाथ के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई है। निर्माता फर्म मेसर्स बायोहव लाइफसाइंस लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर रोड लखनऊ के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सहायक आयुक्त (औषधि) नरेश मोहन दीपक के निर्देशन में संबंधित धारा में थाना डुमरियागंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि औषधि निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी दवा विक्रेता के खिलाफ अवैध दवा कारोबार का एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें