फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम ढलते ही तराई क्षेत्र में बढ़ रही ठंड...पछुआ ने बढ़ाई गलन

Thu, 04 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धूप ​का आनंद लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से अब लोगों को शाम को गलन का अहसास होने लगा है। क्षेत्र के तराई इलाकों में ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। वहीं देर शाम से चल रही सर्द पछुआ के झोकों से ठिठुरन और बढ़ गई है। इससे गलन भरी ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर हो या फिर गांव सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम चल रही पछुआ से 23 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लोगों को गर्म कपड़ा पहनकर निकलने के लिए मजबूर कर दिया।
शाम को पड़ रही ठंड से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हाे रहा है। पूरे दिन तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही हैं तो शाम का पछुआ से गलन बढ़ती जा रही है। शाम होते ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा छा जा रहा हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे ठंड और बढ़ेगी जबकि पछुआ हवा चलने से लोगाें को रात में ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें