कठिनईया नदी में कूदे दुकानदार का शव मिला
- मुंडेरवा थाने के किठिउरी कॉलोनी के निवासी थे फूलचंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। 24 घंटे पहले कठिनइया नदी में कूदे कस्बे के किठिउरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय फल विक्रेता का मंगलवार को शव मिला। परिवार के लोगों ने आईटीआई स्कूल के बगल नदी में उतराता शव देखकर निकलवाया और पुलिस को सूचित किया।
सोमवार शाम को साढ़े चार बजे के करीब गन्ना विकास इंटर कॉलेज के पीछे स्थित कठिनईया नदी के पुल पर से नदी में छलांग लगा दी थी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने फूलचंद को खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फूलचंद कस्बे में फल बेचने का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी शोभा देवी के अलावा चार बच्चे बेटी आरती 11 वर्ष, दुर्गा नौ वर्ष, बेटा करन सात वर्ष, अर्जुन चार वर्ष का रो रोकर बुरा हाल है।