फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाला फेंक में शरीफ व गोला क्षेपण में अंशु अव्वल

Sat, 06 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में ​प्रदर्शन करता ​खिलाड़ी स्रोत विभाग - फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रुधौली की खेल प्रतियोगिता विधायक खेल स्पर्धा किसान इंटर कॉलेज भानपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि खिलाड़ी सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनते हैं। साथ ही साथ खेलों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में अवसर भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों का यह मंच गांव से लेकर ओलंपिक तक के सफर की शुरुआती चरण है।
पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में खान मुसाहिद प्रथम रहे। द्वितीय स्थान अखिलेश और तृतीय स्थान कन्हैया को मिला। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मदन कन्नौजिया और द्वितीय स्थान अरविंद व तृतीय स्थान निखिल श्रीवास्तव को मिला। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राधिका, द्वितीय स्थान जन्नतुन्निसा, तृतीय स्थान नंदिनी को मिला।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रागिनी, द्वितीय स्थान सपना, तृतीय स्थान राजकुमारी को मिला। भाला फेंक सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शरीफ अली, ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन, गोला क्षेत्र सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशु, द्वितीय स्थान निहारिका को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में कुलदीप मौर्य, अंशुल पटेल, रमेश चंद्र गुप्ता, सोमनाथ साहनी मौजूद रहे। संचालन उद्धव मौर्य एवं नवनीत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें