बस्ती। झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को टेंट निरीक्षण के साथ हुआ।
विशिष्ट अतिथि स्काउट मास्टर प्रभाकर रंजन ओझा ने कहा की स्काउट आत्म अनुशासन की शिक्षा प्रदान करता है और बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रतिमा चौधरी ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोगी सिद्ध होता है। शिविर आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आज्ञा राम चौधरी ने समस्त अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक अमित चौधरी ने कहा बच्चों ने प्रशिक्षण में सीखी हुई बारीकियों का बखूबी प्रदर्शन अपने टेंट पिचिंग में किया है। संचालन स्काउट प्रशिक्षक विजय कश्यप विद्यालय के स्काउट मास्टर अजय कुमार वर्मा एवं माता प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान प्रवक्ता राम ललित वर्मा, राकेश कुमार सिंह, आज्ञाराम पटेल, संतोष कुमार, साहुल कुमार, इंद्रेश कुमार, राम अवतार, सुनील निगम, अमित श्रीवास्तव, मो. मुस्तफा रजा, शिव शरण चौधरी, विजय कुमार, सुरजीत वर्मा मौजूद रहे।