फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से दस सेमी ऊपर पहुंचीं सरयू, बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे के निशान से दस सेमी ऊपर पहुंचीं सरयू, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

- तटवर्ती गांवों में पहुंचने लगा है बाढ़ का पानी
- तीन सेंटी मीटर प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा है जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/दुबौलिया। बारिश के चलते नेपाल सहित अन्य जगहों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर लाल निशान से 10 सेंटी मीटर ऊपर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि शाम करीब चार बजे जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से ऊपर 92.83 दर्ज किया गया है। जलस्तर करीब तीन सेंटी मीटर प्रति घंटा बढ़ रहा है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार प्रशासन ने संदलपुर, कल्यानपुर, भरथापुर आदि गांवों पर विशेष नजर रख रहा है। संदलपुर में हो रही कटान को रोकने का निर्देश प्रशासन ने बाढ़ खंड को दिया है। भरथापुर व फूलडीह गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। नायब तहसीलदार हर्रैया निखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गांवों का दौरा कर राजस्व टीमों व बाढ़ खंड के कर्मियों को एलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार किशुनपुर, मोजपुर व टकटकवा रिंगबांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। सुविखा बाबू, आंशिक टेढवा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, भुवरिया आदि गांवों की ओर बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। भनखरपुर गांव के सामने कटान शुरू हो गई है। गौरा- सैफाबाद तटबंध एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया की जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन तटबंध पर हालात सामान्य बने हुए हैं। एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बाढ़ से निपटनी की तैयारी पूरी कर ली गई है। नदी के तटवर्ती इलाकों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

दहशत बढ़ी, गांव छोड़ने की तैयारी कर रहे ग्रामीण
दुबौलिया। सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते सुविखा बाबू व विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढ़वा, भुअरिया गांव में पानी आने लगा है। गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। ग्रामीण घर छोड़ने की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीण रामजियावन, रज्जू, राम सिंह और बबलू आदि ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। कोई व्यवस्था अब तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। जलस्तर इसी गति से बढ़ा तो मजबूरन गांव छोड़कर बंधे पर स्थित स्कूल में शरण लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

---------
बाढ़ खंड की निगरानी बढ़ी, मरम्मत ठप
तेजी से बढ़ रहे जल स्तर के चलते बाढ़ खंड ने बंधा बचाने के लिए किए जा रहे कार्य को रोक दिया है। सहायक अभियंता बाढ़ खंड हरीश चंद्र ने बताया कि तटबंध सुरक्षित है। खतरे को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है। वैसे अभी कोई खतरा बंधे पर नहीं है। गांव में सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें