फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेजी से घट रही सरयू...संवेदनशील क्षेत्रों में कटान से बढ़ी चिंता

Thu, 28 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कल्यानपुर पड़ाव के पास किया गया कटारोधी कार्य।
विज्ञापन
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। इससे एक तरफ राहत है तो दूसरी ओर कटान का खतरा बढ़ गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में तीव्र गति से कटान होने का डर है। ग्रामीणों को अपने आशियाने और खेतों में खड़ी फसल बर्बादी होने की चिंता सता रही है। बाढ़ खंड का दावा है कि तटवर्ती गांवों को कटान से बचाने के उपाय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम, कल्यानपुर पड़ाव के पास कटानरोधी कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इन गांवों में कड़ी निगरानी की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शाम करीब 4 बजे नदी का जलस्तर 92.430 मीटर पर रिकाॅर्ड हुआ है। यह लाल निशान 93.730 मीटर से 30 सेमी नीचे है। जलस्तर में कमी होने से समीपवर्ती गांवों से पानी खिसकने लगा है। इससे जहां राहत मिल रही है। वहीं, कटान का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र के रानीपुर कठवनियां, केशवपुर में रुक रुक कर नदी कटान हो रही है। वहीं कल्यानपुर के पड़ाव के पास नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें