- पोर्टल धीमा चलने के कारण किया गया अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा में परेशानी नहीं होगी। दो दिन ठप रहने के बाद सारथी पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल अपडेट होने के बाद परीक्षा और आवेदन में परेशानी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि स्पीड अच्छी होने के कारण काम तेजी से होगा।
परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदकों को सारथी सॉफ्टवेयर पर आवेदन करना होता है। इसके बाद लर्निंग और परमानेंट टेस्ट क्वालीफाई करने वाले आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस का अप्रूवल मिलता है। फिर परिवहन आयुक्त मुख्यालय से की मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर से स्मार्ट कार्ड की प्रिंटिंग होने के बाद डीएल आवेदक के पते पर भेज दिया जाता है। सारथी पोर्टल के स्लो होने के कारण परीक्षा के साथ ही आवेदन में दिक्कत होती थीं। कार्य में तेजी लाने के लिए दो और तीन जून को मैनेजमेंट ने सिस्टम के एमएस सॉफ्टवेयर का वर्जन चेंज किया, जिससे तीन जून को जिन आवेदकों की तिथि बढ़ा दी गई थी।
विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि पोर्टल अपडेट होने से लाभ मिलेगा। क्योंकि नया वर्जन तेज गति से काम करेगा। इससे आने वाले समय में डीएल परीक्षा से संबंधित स्लॉट बढ़ जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।
-
पोर्टल अपडेट होने के कारण दो दिनों तक कार्य ठप रहा। नया वर्जन अपडेट होने से कार्य में तेजी आएगी। इससे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा।
-पंकज सिंह, एआरटीओ।