फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चुने गए संदीप

विज्ञापन
क्रिकेटर संदीप। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चुने गए संदीप
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट टीम में जिले के संदीप कुमार का भी चयन हुआ है। वह सात फरवरी से बंगलुरू (कर्नाटक) में होने वाली नागेश ट्रॉफी में खेलेंगे। उनकी उपलब्धि जिले भर को गौरवान्वित करने वाली है।
संदीप सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर बाबू के रहने वाले हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। आंखों से न देख पाने के बावजूद आज वह ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां हर युवा क्रिकेटर पहुंचने के लिए उम्र भर जद्दोजहद करता है। वह बताते हैं कि बचपन में गांव में ही शौकिया क्रिकेट खेलते थे। स्कूल की पढ़ाई समाप्त करने के बाद शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में 2015 में उनका चयन हो गया। वहां पढ़ाई के दौरान क्रिकेट का प्रशिक्षण लेते रहे, जो अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की टीम में खेलने के लिए 2016 से ट्रायल दे रहे थे, लेकिन 2019 में पहली बार उनका चयन प्रदेश की टीम में बतौर उप कप्तान हुआ। उसके बाद दोबारा प्रदेश की टीम में उनका चयन हुआ है। इस बार भी वे टीम की उप कप्तानी संभालेंगे। संदीप बताते हैं उन्होंने शकुंलता मिश्रा विश्वविद्यालय से 2019 में एमएड की डिग्री प्राप्त की है। वे बी-टू श्रेणी के ब्लाइंड हैं। इस श्रेणी के लोगों को करीब 20 मीटर तक दिखाई पड़ता है। देश के लिए क्रिकेट खेलना उनका सपना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें