फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : 15 मिनट में कोहरे की भेंट चढ़ गए तीन अनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा : 15 मिनट में कोहरे की भेंट चढ़ गए तीन अनुयायी
विज्ञापन

बस्ती। एक बार फिर साबित हो गया कि कोहरे के बीच फोरलेन के किनारे वाहन खड़ा करना कितना खतरनाक है। गोरखपुर जाने के लिए निकले सीतापुर के श्रद्घालुओं के साथ वही हुआ। घने कोहरे के बीच पंक्चर हुई पिकअप का टायर खोलते समय ही पीछे से आंधी की तरह आया ट्रक चपेट में लेते हुए गुजर गया। बताया जाता है कि 15 मिनट के भीतर ऐसा संयोग बदला कि टायर पंक्चर होने से लेकर सब कुछ हो गया।
परिणाम स्वरूप शनिवार मध्यरात्रि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया कला गांव के पास जय गुरुदेव के एक अनुयायी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। एक घायल श्रद्धालु ने बताया कि टायर बदलने के लिए जैक लगाकर चालक नट खोल रहा था। कोहरे के कारण अंधेरा काफी था। डर लग रहा था कि बगल से कोई वाहन आकर टकरा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे बचने के लिए दो-तीन लोग सड़क की तरफ ईंट रखने लगे। उसी बीच अचानक ट्रक आ गया। कोई कुछ समझ ही नहीं पाया कि हादसा हो गया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि फोरलेन पर खराब वाहन भी खड़ा करना खतरे को दावत देना है। इसके लिए एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व क्रेन चलती है। थानाध्यक्षों को भी सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई वाहन रोड पर खड़े न रहने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें