फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाकर समूहों की सखियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह की सखियों ने बैंक का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। बड़ौदा यूपी बैंक की चिलमा बाजार शाखा प्रबंधक पर समूह की सखियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए बैंक का घेराव किया। सखियों ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ग्राहकों के साथ आए दिन अभद्रता करते रहते हैं।
विज्ञापन

समूह की सचिव पूनम चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रबंधक को 50 हजार रुपये का चेक जमा करने के लिए दिया गया था उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि सरैया बख्शी के एक समूह का नियुक्ति आवेदन पत्र करीब दो महीने से लंबित रखा गया है। प्रबंधक समूहों के खाते खोलने में आनाकानी करते हैं। आए दिन बैंक के चक्कर लगाते-लगाते समूह की सखियां थक चुकी हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की। बैंक के फील्ड अफसर विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शाखा प्रबंधक आज छुट्टी पर हैं। समूहों का बैंक खाता खोलने का कार्य आठ से दस मई के बीच पूरा कर दिया जाएगा। उमरिया पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि समूह की सखियां बैंक के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें