फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मंडल कमीशन दिवस मनाया, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने मंडल कमीशन दिवस मनाया, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- सपा ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने शनिवार को मंडल कमीशन दिवस मनाते हुए शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। सपा ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की और कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र चौधरी ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू की जाए। ज्ञापन में जातीय जनगणना कराने, आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देने, आरक्षित वर्गों को बैकलॉग भर्ती शुरू करके नौकरियां एवं सुविधाएं दिए जाने, नीट, मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोके जाने पर नुकसान हुआ है उसके क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए। निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मंडल कमीशन की नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था, उस आरक्षण में भी भाजपा सरकार लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद सोनकर, अभिषेक कुमार, मो.जावेद, अखिलेश यादव, प्रशांत यादव, सुशील यादव, नवीन कुमार, अरविंद चौधरी, नसीबुल्लाह, चंद्र प्रकाश, रोहित यादव, गौरीशंकर, रामवृक्ष, देशराज पाल, अजय कुमार, राम सिंगार, दीपक कुमार आर्य, इंद्रजीत यादव, कुलदीप सिंह, प्रशांत चौधरी, संतोष शर्मा, मनीष प्रजापति, पलकधारी, अशोक कुमार यादव, अजय सहाय, अखिलेश यादव, लकी, हरीश यादव, अखिलेश कुमार अक्की, राम अजोर, अवधेश कुमार, श्याम सुंदर चौहान, यशवंत यादव, अतुल चौधरी, साजिद अली, जर्सी यादव, दिनेश यादव, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें