सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा
वाल्टरगंज(बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास सड़क पार कर रहे चाय दुकानदार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश कि लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस चौकी समझा-बुझाकर शांत किया।
खझौला गांव निवासी 60 वर्षीय पुन्नवासी ऊर्फ सोखा हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के पास चाय की एक दुकान है। लॉकडाऊन की वजह से दुकान में साफ सफाई कर रहे थे कि अचानक किसी काम से सड़क पार करने लगे। तभी एक अज्ञात चार पहिया की वाहन की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी खझौला गौरव सिंह, विशाल चौधरी, रामसुम़ेर चौहान, अशोक सिंह, मुकेश यादव व संदीप यादव ने वाहन की खोज की, लेकिन पता नहीं चल पाया। घटना स्थल पर पहुंचे पुन्नवासी के बड़े पुत्र राजू, बब्लू व पत्नी सोनमती का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीनों बेटियां जो ससुराल में थीं, वह भी घर पहुंच रही हैं। बडी बेटी गुड़िया, संगीता व अनीता रोती चीखती फोन करती रहीं।