फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबौली पड़ाव पर बवाल : तोड़फोड़, आगजनी में 94 आरोपियों पर केस दर्ज, 16 गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थनगर बाॅर्डर पर स्थित सोनहा थानाक्षेत्र के दुबौली पड़ाव पर सोमवार देर रात दो गांवों के लोगों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे व रॉड लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस बीच एक बोलेरो व एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया। बवाल के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर आवागमन करीब दो घंटे बंद रहा। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 94 आरोपियों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, आगजनी व सीएलए एक्ट अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में केस दर्ज किया है। 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, 14 मई को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाने के मधुनगर गांव में नौटंकी हो रही थी। पड़ोसी गांव बगडिहवा व मडहिला के लोग भी नौटंकी देखने गए थे। फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट हो गई थी। डुमरियागंज थाने में एसएचओ श्रीप्रकाश यादव ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। सोमवर देर रात सोनहा थाने के दुबौली पड़ाव पर एक चाय की दुकान में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के लोगों ने फोन कर गांव से कई लोगों को बुला लिया।

दोनों गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद घमासान शुरू हो गया। लाठी-डंडे, लोहे की राॅड और ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया। दोनों गुटों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक गुट के लोगों ने एक बाइक व एक बोलेरो में आग लगा दी। लोहे की राड से पीटकर दो बाइकों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन




बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर चले रहे बवाल के चलते दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। भयवश किसी ने आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं की। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और वाहनों में लगी आग को बुझाया।

इधर, हिंसक झड़प की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, सीओ स्वर्णिमा सिंह के साथ ही विभिन्न थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 94 आरोपियों पर केस दर्ज कर इनमें आशीष चौधरी, राम गनेश अग्रहरी, धर्मेंन्द्र शर्मा, अमजद, शिवम अग्रहरी, रंजीत अग्रहरी, इजराइल, मुजीव, राजेश अग्रहरि, अख्तर, सुग्रीव, आशिफ, इमरान, वीरेन्द्र, अशोक, अब्दुल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।



-

इन लोगों पर हुआ केस



थाना क्षेत्र के दुबौली में हिंसक झड़प, आगजनी व मारपीट के मामले में सोनहा पुलिस ने 94 आरोपियों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, आगजनी व सीएलए एक्ट अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी असनहरा की तहरीर पर पुलिस ने आशीष चौधरी, राम गनेश अग्रहरि निवासी बगडीहवा (टोला म़डहवा), धर्मेंद्र शर्मा, अमजद, शिवम अग्रहरी, रंजीत अग्रहरि, मो. मुजीव, मो. इजराइल, राजेश अग्रहरि निवासी गण बगडीहवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, अख्तर, सुग्रीव, आशिफ अली, इमरान, वीरेंद्र कुमार, अशोक चौधरी, अब्दुल अहमद उर्फ पप्पू निवासीगण मडहला थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, इमरान, वीरेंद्र, सुग्रीव, संजय, पप्पू चौधरी, अमरजीत, जाबेद, सत्यम निवासीगण बगडिहवा थाना डुमरियागंज व 70 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें