फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध के संदेश को रोटरी के मंच से जन-जन तक पहुचाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी के मंच से जन-जन तक पहुंचाएंगे भगवान बुद्ध के संदेश : जगदंबिका पाल
विज्ञापन

बस्ती। गौतम बुद्ध के संदेश को रोटरी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा। यह कहना है डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का। वह रविवार को रामेश्वरपुरी में आयोजित रोटरी क्लब के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि रोटरी परिवार में मुझे जोड़कर सेवा के नए लक्ष्य की ओर जोड़ दिया है। हमारी धरती राम, बुध, कबीर की धरती है। जिसने हर युग दया करुणा का संदेश दिया है। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर वरिष्ठ सदस्य पूर्व अध्यक्ष रोटरेरियन डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि ये हम सब के लिए अत्यंत गौरव की बात है। अध्यक्ष रो. मयंक श्रीवास्तव व सचिव डॉ.एसके त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों में बुद्ध के जीवन दर्शन के संबंध में भारत और नेपाल के रोटरी क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होंगे। जिसमें कला साहित्य संस्कृति के आदान प्रदान पर विमर्श होगा। कार्यक्रम संयोजक रो. डॉ. अजीत प्रताप सिंह व उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि बस्ती और सिद्धार्थनगर के रोटरी सदस्य मिलकर समाज सेवा का नया अध्याय लिखेंगे। आज का कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रो. सतीश सिंघल, रो. राम विनय पांडेय, रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, रो. महेंद्र कुमार सिंह, रो. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रो. पुनीत पांडेय, रो. आशीष कुमार रो. ऋषभ राज, रो. आनंद गोयल, रो. मनोज अग्रवाल, रो. अरुण कुमार, रो. विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें