फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर से बाहर होगा रोडवेज...डिपो की जमीन पर बनेगा मल्टीप्लेक्स

Sun, 15 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की नई गाइड लाइन के अनुरूप शुरू हुए प्रयास, पहले भी रोडवेज को बाहर शिफ्ट करने की हो चुकी है कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के भीतर मल्टीप्लेक्स बनाने और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रोडवेज डिपो को शहर से बाहर ले जाने की एक बार फिर कवायद शुरू हुई है। इस बार बीडीए ने इसके लिए पहल की है। शासन ने सभी विकास प्राधिकरण को मल्टीप्लेक्स बनाने के निर्देश दिए हैं। मगर, यहां जमीन नहीं है। इसके लिए नई कवायद शुरू की गई है। इस बार डिपो की जमीन पर बीडीए ने मल्टीप्लेक्स बनाने की पेशकश की है। सदर तहसील क्षेत्र में रोडवेज के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार, शहर के बीचोबीच स्थित रोडवेज को बाहर स्थापित करके उसकी जमीन को कामर्शियल उपयोग में लाए जाने के निर्देश मिले हैं। इससे शहर में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी और डिपो की जमीन का उचित उपयोग कर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। रोडवेज डिपो की तरफ इस दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए बीडीए ने डिपो की जमीन पर मल्टीप्लेक्स बनाने की पेशकश शुरू की है।
विज्ञापन

इसके बदले हाईवे के किनारे नए रोडवेज के जिए पर्याप्त जमीन मांगी जा रही है। पिछले सप्ताह इसी मुद्दे पर शासन स्तर से वर्चुअल बैठक भी हुई है। इसमें एआरएम, परिवहन विभाग के अधिकारी, बीडीए के अधिकारी, एसडीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एक साथ उपस्थित हुए। रोडवेज के लिए जगह तलाशने की जिम्मेदारी सदर तहसील के अधिकारियों से सलाह मशविरा भी शुरू हो गई है। यदि बात बनी तो डिपो की जमीन बीडीए को हस्तांतरित हो सकती है। जबकि रोडवेज शहर से बाहर हाईवे के किनारे स्थापित हो जाएगा।
...
तीन साल पहले भी हुए थे प्रयास
रोडवेज को शहर से बाहर ले जाने की कवायद तीन साल पहले भी हुई थी। तब तत्कालीन डीएम ने शहर से करीब 10 किमी दूर गोटवा क्षेत्र में प्रस्तावित रिंगरोड के किनारे कटया के पास रोडवेज डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कराया था। मगर, इस प्रस्ताव का स्थानीय नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था रोडवेज शहर से काफी दूर हो जाएगा। आम यात्रियों का आवागमन कठिन होगी। रोडवेज को बस्ती टोल प्लाजा या बड़ेवन के आसपास शिफ्ट करने की मांग उठने लगी। इसके बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
...
नहीं मिल पाई थी पर्यटन विभाग की जमीन
बड़ेवन के पास उपलब्ध पर्यटन विभाग की जमीन में नया रोडवेज डिपो बनाने के लिए दूसरी कोशिश हुई थी। मगर, इस पर प्रशासनिक सहमति नहीं बन पाई थी। इससे शहर से बाहर रोडवेज शिफ्ट करने का मामला शांत हो गया था। जबकि पर्यटन विभाग की जमीन रोडवेज के उपयुक्त माना जा रहा है। क्योंकि यह लखनऊ-गोरखपुर और लुंबिनी-दुद्धी दोनों प्रमुख मार्ग से सटा हुआ है। आवागमन के लिहाज से भी यह शहर के मुहाने पर स्थित है। तकनीकी कारणों से पर्यटन विभाग जमीन हस्तांतरित करने पर राजी नहीं है।
...
तीन एकड़ में स्थापित है रोडवेज डिपो
शहर के मध्य भाग में बस्ती-कांटे मार्ग पर तीन एकड़ जमीन पर रोडवेज डिपो स्थापित है। वर्तमान में डिपो के पास 94 बसें हैं। प्रशासनिक भवन, यात्री शेड के साथ डिपो के पास अगल-बगल दो परिसर है। एक परिसर में यात्रियों के लिए बसों को लगाया जाता है और दूसरे परिसर में कार्यशाला संचालित की जा रही है। यह भू-भाग मल्टीप्लेक्स के लिए काफी उपयुक्त साबित हो सकता है। यहां शहरियों का आवागमन हमेशा रहता है।
...
हवाई अड्डा के तर्ज पर रोडवेज बनाने की हो चुकी है घोषणा
वर्ष 2024 के शुरुआती दौर में जनपद भ्रमण पर आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज डिपो को हवाई अड्डा के तर्ज पर विकसित करने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके लिए 200 करोड़ रुपये बजट देने की बात कही गई थी। मगर, मामला आगे नहीं बढ़ पाया। रोडवेज बदहाल स्थिति में ही रह गया।
विज्ञापन

...
कोट
रोडवेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए शासन से गाइड लाइन मिली है। इसके लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रशासन से मदद मांगी जा रही है। अभी जमीन उपलब्ध न होने तक कुछ नहीं बताया जा सकता है। वैसे प्रशासन की मदद से प्रयास किए जा रहे हैैं।
-आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज डिपो
...
रोडवेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुरूप कोशिश की जाएगी। जमीन उपलब्ध होते ही इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
-प्रतिपाल सिंह चौहान, सचिव, बीडीए/एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें