जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर एएनएम से राइज एप के बारे में जानकारी लेते स्टेट से आए प्रोग्
बस्ती। स्टेट से आए प्रोग्राम अफसर राइज विष्णु तिवारी ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। राइज एप में जारी छह ऑनलाइन विषयों से संबंधित जानकारी एएनएम से ली। वैक्सीन के रख-रखाव समेत टीकाकरण की गतिविधियों को देखा। उन्होंने बताया कि राइज एप से वैक्सीनेशन में सुधार आएगा।
प्रोग्राम अफसर ने जिला अस्पताल के टीकाकरण में एएनएम सुधा गौड़ के कार्योें को देखा। एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग, टीकाकरण और डिजिटल पोर्टल्स पर डेटा समेत राइज पोर्टल पर ऑनलाइन छह विषयों की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवतियों और बच्चों के टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली। ई-कवच और यूविन पोर्टल पर फीडिंग और टीकाकरण सत्र की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि 9 से 12 माह के बच्चों को टीका लगाने की जानकारी राइज पर उपलब्ध है। सभी एआरओ, एचईओ, बीसीपीम, बीपीएम, सुपरवाइजर के साथ एएनएम को जानकारी दी गई है। बताया कि 0-1 वर्ष, 1-5 वर्ष और 10-16 वर्ष के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कर शिशु मृत्यु दर कम करने में वैक्सीनेशन जरूरी है। बताया कि राइज पर ट्रेनिंग मॉड्यूल, टीकाकरण अनुसूची और सत्र प्रबंधन 2.0, इंजेक्शन सुरक्षा और लगाने की प्रक्रिया 2.0, कोल्ड चेन प्रबंधन के सिद्धांत 2.0, टीकाकरण के उपरांत प्रतिकूल घटनाएं एईएफआई 2.0, टीकाकरण में हिचकिचाहट जैसी जानकारी है, के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी मौजूद रहे। टीम ने ओपेक चिकित्सालय कैली स्थित टीकाकरण केंद्र और महिला अस्पताल समेत अर्बन सेंटरों की जांच की।