फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रम के बीच याद किए गए बापू व शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा से याद किए गए बापू और शास्त्री
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, किया गया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्र गान हुआ तथा देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ भी ली गई।
मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्र गान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की रक्षा करने और मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। लाल बहादुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शशि पांडेय ने गांधी का भजन गाया। कार्यक्रम को अपर आयुक्त प्रशासन बृजकिशोर तथा अयाज अहमद ने भी संबोधित किया। शायर मो. अनवर हुसैन ने बापू पर गजलें सुनाईं। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सुमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, अनुपम चौधरी, संदीप और शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सौम्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजकीय बालिका कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्र गान तथा बापू का प्रिय भजन प्रस्तुत किया। बाद में डीएम ने गांधी कला भवन परिसर में महात्मा गांधी तथा शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीआरओ नीता यादव, सीटीओ डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, अपर एसडीएम आशाराम वर्मा, जगवीर सिंह, सतेंद्र नाथ मतवाला ने संबोधित किया। संचालन अशोक मिश्र ने किया। इस मौके पर अपर एसडीएम राजेश सिंह, नाजिर मुज्तवा, प्रशासनिक अधिकारी रामकुमार पाल, ओएसडी सूर्यलाल, राघवेंद्र पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, रेनूबाला श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव और उर्मिला आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्र गान एवं शपथ दिलाने के बाद विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी तथा शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पर पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीपीआरओ एसएस सिंह, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, रामनगीना यादव एंव अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कंपनीबाग चौराहे पर स्थित गुरु गोविंद सिंह की मूर्ति पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, जगवीर सिंह ने माल्यार्पण किया। जिला जेल में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुरुष व महिला बंदियों ने बापू का प्रिय भजन गाया। इस मौके पर सरदार जगवीर सिंह, डॉ. संतोष, दिवाकर धर द्विवेदी, सरयू प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजाद कराने के साथ ही नव निर्माण में योगदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी और अनिल भारती आदि ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने किया। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी विद्यालय में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, डॉ. राजन शुक्ल आदि मौजूद रहे। लिटिल फ्लावर स्कूल मधुपुरम व गोपालपुर वाल्टरगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सोनिका कोचर गिरोत्रा ने आभार ज्ञापन किया। इसी क्रम में कटरा स्थित शाखा में भी कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों के कृतित्व का बखान किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में राष्ट्रपिता बापू व शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने प्रार्थना सभा में ध्वजारोहण किया। जनपद न्यायालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्र पिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार तृतीय ने हरी झंडी दिखाकर श्रीराम पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी को रवाना किया गया। सेंट्रल एकेडमी में राष्ट्र पिता व पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक जेपी तिवारी ने दीप प्रज्वलित, दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में पं. राजन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य संजीव पांडेय ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व का बखान किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी मैं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद, जोखन राम, जगन्नाथ मौर्य, ओरी लाल, राम लुटावन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामाधार पाल, मंत्री लालू प्रसाद ने भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें