शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत, मांगा दहेज
मुंडेरवा पुलिस ने 12 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सगाई के बाद युवती के साथ अश्लील हरकत करने और फिर दहेज के लिए शादी तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मुंडेरवा पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि रवींद्र नाम के युवक के साथ उसकी सगाई हुई थी। जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसने उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत की। शादी का दबाव बनाया तो अपने सहयोगियों व घरवालों के साथ मिलकर इस बात पर दस जून 2021 को पंचायत की। इस दौरान शादी में दहेज के तौर पर पांच लाख रुपये नकद व कार की डिमांड की जाने लगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवींद्र के अलावा शिवाजी, मुकेश, विनोद, सचिन, करन और अर्जुन समेत 12 लोगों के खिलाफ धारा 354 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच एसआई अरविंद कुमार मौर्या को सौंपी गई है।