बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने लिखा है कि आरोपित उसके घर आता-जाता था।
आरोप है कि दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद उसने निकाह करने की बात कहकर दुष्कर्म किया। इस बारे में उसके परिवार वाले भी जानते थे। बार-बार दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई तो आरोपी की बहन ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और कहा कि बाद भाई निकाह कर लेगा। गर्भपात के बाद भी उसने दुष्कर्म किया तथा वीडियो भी बना लिया। निकाह की बात कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।