फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोक पर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के एक स्कूल से लौट रही छात्रा को चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने वीडियो भी बना लिया। बाद में वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी को स्कूल से लौटते वक्त संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी आरोपी ने रास्ते में रोक लिया। हाथ में चाकू लेकर डराते हुए पास के बगीचे में ले गया। जहां जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने वीडियो क्लिप भी बना लिया। वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 मई 2021 की रात फोन कर उसे फिर बगीचे में बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आपबीती मां को बताई। मां जब गांव में रहने वाले आरोपी के मामा से उलाहना देने गई तो तो उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपी के अलावा उसके पांच रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन कर आरोपित की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें