फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोक अदालत की सफलता के लिए निकाली रैली

Thu, 08 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

आपसी विवादों का त्वरित और सस्ता समाधान देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा। जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि उस दिन सभी न्यायालयों में विशेष बेंच स्थापित की जाएगी।
लोक अदालत में सिविल मामले, किराया विवाद, बैंक वसूली, बिजली-पानी बिल (चोरी के मामलों को छोड़कर), वेतन भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ, राजस्व व वन अधिनियम, आपदा मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इन मामलों को सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट आपसी सहमति से सुलझाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें