विक्रमजोत। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गांव रमहटिया से अयोध्या तक बनने वाली रिंग रोड के किनारे पड़ने वाले गांवों से जलनिकासी व लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर आवागमन के लिए अंडरपास की मांग की जा रही है।
बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी के अधिकारी का घेराव किया। कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बस्ती व उपजिलाधिकारी हर्रैया को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के किनारे बन रहे रिंग रोड से गांव में बरसात के समय जल निकालने में समस्या उत्पन्न हो जाएगी। गांव से बाहर पक्की सड़क बनी हुई है। वहां ओवरब्रिज नहीं बनाया रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होगी। संवाद