फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
किसान सभा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

- माकपा ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में एसडीएम की बर्खास्तगी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हरियाणा के करनाल जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को किसान सभा के नेतृत्व में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए वहां के एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा के अध्यक्ष व माकपा के जिला सचिव कामरेड रामगढ़ी चौधरी व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि लाठीचार्ज जानबूझ कर किया गया है। इसकी न्यायिक जांच कराई जाए। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल किसान की मृत्यु पर निकटतम परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही देश भर में किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में कामरेड केके तिवारी, अशरफी लाल, सत्यराम, शेष मणि, नवनीत यादव, सुभाष यादव, सिराज अहमद, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, अनुज कुमार, राम जियावन मौर्य, कांशीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें