फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रजिस्ट्री कार्यालय में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने रजिस्ट्री कार्यालय में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग परिसर में पाए गए तो संबंधित के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रजिस्ट्री कार्य, अभिलेखों के रखरखाव, अभिलेखागार की स्थिति और कार्यालय में सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने आम नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में बैठने की व्यवस्था को और बेहतर की जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेंद्र कुमार सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें