फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मिला गायब प्रसूता की ओर से लिखाया गया पता....

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधान ने प्रसूता के नाम की किसी युवती का गांव में होने से किया इनकार
विज्ञापन

- अस्पताल में बाहर नहीं है सीसीटीवी, अंदर के कैमरे से प्रसूता की हो सकती है पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में नवजात को छोड़कर गायब प्रसूता का घर का पता फर्जी निकला। संवाददाता यहां पहुंचा तो उस नाम की कोई भी युवती या महिला गांव में नहीं मिली। प्रधान सरोज गौतम ने भी यह स्वीकारा कि इस नाम की कोई भी युवती यहां नहीं रहती है।
बीते 11 जनवरी को एक युवती ने बच्चे को कहीं दूसरी जगह जन्म दिया। इसके बाद वह जिला महिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका नाम व पता ग्राम शिवाघाट गौर लिखकर भर्ती कर लिया गया। प्रसूता ने भर्ती से पहले बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है और उसका पति मुंबई रहता है। इसके बाद उसने अपने मोबाइल से एक नंबर पर बात कराई। उधर से बात करने वाले युवक ने बताया कि प्रसूता उसके कमरे में रहने वाले साथी की पत्नी है और फिर इस नंबर को भी उसकी फाइल में दर्ज कर लिया गया। नवजात को चिकित्सकों ने समय से पहले पैदा होने के कारण एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर लिया और मां को नीचे वार्ड में रखा। प्रसूता को 13 जनवरी को करीब दो बजे नर्स ने बच्चे को दूध पिलाने के लिए ऊपर बुलाया। यहां फीडिंग कराने के बाद युवती वार्ड में आने के लिए कहकर वहां से नीचे आई, मगर उसके बाद से वह गायब हो गई। शाम को इसका खुलासा तब हुआ, जब नवजात को दूध पिलाने के लिए नर्स उसे लेने फिर पहुंची। पता चला कि प्रसूता दोपहर के बाद से बेड पर आई ही नहीं।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों ने इसकी जानकारी तत्काल सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा को दी। सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को यह सूचना भेज दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पता लगाने के लिए जुट गई, मगर अभिलेखों में लिखाए गए पते पर उसके नाम की कोई महिला नहीं मिली और न ही उसकी ओर से दिए गए पांच फोन नंबरों में से किसी पर कॉल ही जा रहा है। यह अलग बात है कि मुंबई के दिए गए फोन नंबर पर घंटी बज रही है, मगर उसे कोई रिसीव नहीं कर रहा है। संवाददाता अस्पताल में दिए गए पते शिवाघाट पर गया, मगर वहां की प्रधान सरोज गौतम व ग्रामीणों ने इस नाम की किसी भी महिला का गांव में होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में बाहर तो कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, मगर भीतर के सीसीटीवी में उसका फोटो जरूर होगा। अब जब पुलिस इसे मांगेगी तो दे दिया जाएगा। बताया कि प्रसूता ने खुद स्वीकार किया था कि उसके परिवार में माता पिता नहीं हैं, मगर दो बहनें हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है। पति को मुंबई में रहना स्वीकारा था, मगर जिस नंबर पर उसने बात कराई थी उस पर अब बात नहीं हो रही है। शेष पांच अन्य नंबरों पर कॉल नहीं जा रही है। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि प्रसूता का पता लगाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उसका पता चलने के बाद ही, इस बात की जानकारी हो पाएगी कि असल में मामला क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें