मझौवा दूबे गांव के पास हाईवे पर पलटा आलू लदा ट्रक।
- फोटो : ramnagar news
विक्रमजोत (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दूबे गांव के पास सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब कन्नौज आलू लादकर आ रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाराबंकी जिले के मसौली थाना के पहलीपार गांव रहने वाले ट्रक ट्रक राजा वर्मा ने बताया उसी गांव के दो रहने वाले खलासी सत्यम और राहुल के साथ कन्नौज से आलू लादकर बिहार ले जा रहे थे। छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दूबे गांव के पास आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर लदी आलू की बोरियां गिरने से फट गईं और हाईवे पर आलू बिखर गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया।