फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह, मायावती के आने से चढ़ा सियासी तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह, मायावती के आने से चढ़ा सियासी पारा
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ता की लड़ाई अब पूर्वांचल की ओर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को जिले का सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। गृहमंत्री अमित शाह ने हर्रैया के बीआरसी मैदान में विपक्षी दलों को निशाने पर लेते 2017 के इतिहास की पुनरावृत्ति का वादा मांगा, वहीं, सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शहर के जीआईसी ग्राउंड से जिले की पांचों सीटों पर मतदाताओं को साधने की कोशिश के साथ भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमले किए।
विज्ञापन

गृहमंत्री का बृहस्पतिवार को अचानक हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम लगने से जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि 2017 में जिले की पांचों सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, इस बार विपक्षी दलों से मिल रही टक्कर के बीच भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कप्तानगंज और महादेवा विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित किया था। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने जिले में खाता खोलने की चुनौती है। 2012 के चुनाव में बसपा को कप्तानगंज और बस्ती सदर की सीट मिली थी। वहीं, 2007 के चुनाव में हर्रैया को छोड़ शेष चार सीटें बसपा के खाते में गई थीं। ऐसे में भाजपा के सामने जहां सभी सीटों पर दोबारा काबिज होने की चुनौती है, वहीं, बसपा अपने पुरानी राजनीतिक ताकत को दोबारा हासिल करने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें