फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की क्लिक, 52 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार

विज्ञापन
तहसील में किसानों की सूची की जानकारी लेते तहसीलदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली सूची में जिले के 1.53 लाख किसानों को शामिल किया गया है। इनमें से 52 हजार किसानों को मानबेला में रविवार को प्रधानमंत्री दो हजार रुपये का तोहफा देंगे। एक क्लिक के साथ यह धन किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट में इस बार लघु एवं सीमांत किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की थी। इस योजना के प्रथम चरण में करीब माह भर से प्रशासनिक तंत्र ने खूब मशक्कत की। देर रात तक एसडीएम, तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी की टीम जूझ कर सूची तैयार कर रही थी। इसी बीच सप्ताह भर पहले प्रधानमंत्री के गोरखपुर आगमन की तिथि 24 फरवरी घोषित हो गई। प्रस्तावित तिथि पर प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में देश भर के किसानों को मानबेला से योजना की पहली किस्त देंगे। इसके लिए 23 फरवरी यानी रविवार को सूची की समय सीमा तय कर दी गई। इसके बाद कार्य और तेज हो गया। रविवार की देर शाम जिला प्रशासन ने कृषि विभाग के सहयोग से जिले के 1.53 लाख किसानों की पहली सूची भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इनमें से 52 हजार किसानों को कल गोरखपुर के मानबेला से प्रधानमंत्री मोदी के एक क्लिक दबाते ही योजना का दो हजार रुपये खाते में पहुंच जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लघु सीमांत कृषकों की कुल संख्या करीब 3.50 लाख है। इनका सत्यापन किया जा रहा है। 1.53 लाख की पहली सूची केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। बताया कि इस सूची से 52 हजार किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को योजना की सौगात देंगे। इसके बाद अन्य किसानों को भी लाभ मिलेगा। 

भानपुर के 27000 किसानों का डाटा फीड
भानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले पहली किस्त 2000 के लिए तहसील के 27000 किसान परिवारों को डाटा फीड किया जा चुका है। रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक के किसान परिवारों का डाटा फीड की प्रगति पर तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीएससी की जागरूकता रैली को सीडीओ ने रवाना किया
बस्ती। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए जागरूकता रैली शनिवार को निकाली गई। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने सीएससी केंद्र संचालकों की इस बाइक रैली को विकास भवन से रवाना किया। श्रम विभाग एवं कॉमन सर्विस सेंटर की संयुक्त जागरूकता रैली को रवाना करने के दौरान सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए वरदान साबित होगी।15 फरवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया सीएससी केन्द्रों से शुरू कर दी गई है। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक , निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, घरेलू नौकर, खेती में लगे मजदूर, बीड़ी बनाने वाले श्रमिक, हैंडलूम श्रमिक, धोबी, चमड़े आदि का काम करने वाले श्रमिक इस योजना में शामिल हैं। सीएससी जिला प्रबंधक महबूब आलम ने बताया कि पंजीकृत लोगों को उम्र के हिसाब से योगदान की राशि देनी होगी। इस दौरान पंकज सिंह, महेंद्र कुमार, मोहम्मद वहीद, पतिराम, विजय, अनिल कुमार, शोभित कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें