संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से वर्चुअल-संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 2198 लाभार्थियों को खातों 10.99 करोड़ रुपये भेजे। इसमें 1334 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का 6.67 करोड़ और 864 लाभार्थियों को 4.32 करोड़ रुपये शामिल है।
नगर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल मेमोरियल टाउन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभार्थियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की कि वह समय से अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा कराएं। इस अवसर पर कुसुमलता, विद्यावती, अंकिता, मिथिलेश, इसरार अहमद, विजय कुमार गुप्ता, माधुरी, प्रवीन कुमार व अन्य लाभार्थियों ने सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने किस्त स्वीकृति प्रमाण-प्रत्र दिया। नगर पंचायत हर्रैया, बभनान, बनकटी एवं रूधौली में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, ईओ नगरपालिका अखिलेश त्रिपाठी, ईओ डूडा चंद्रभान वर्मा, जिला समन्वयक यदुवंश चौधरी, जनप्रतिनिधियों में विवेकानंद मिश्र, विनोद कुमार शुक्ला, प्रसून शुक्ला, डॉ. श्वेता सिंह, भावेश पांडेय, सभासदगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत भानपुर में पीएम आवास योजना के 241 लाभार्थियों को विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले उठे।
विधायक ने कहा कि सभी लाभार्थी अच्छी गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप आवास का निर्माण करें। आवास के लिए किसी भी बिचौलिये को कोई भी पैसा न दें। यदि कोई व्यक्ति डराए या परेशान करे तो तुरंत इसकी शिकायत उनसे करें। सरकार की मंशा के मुताबिक 2022 तक हर गरीब का अपना घर होगा। नगर पंचायत भानपुर तहत आने वाले छोटे कारोबारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का भी लाभ दिलाने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपांशु विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, शिव कुमार सोनी, कार्यालय प्रभारी अविनाश मिश्रा, अवर अभियंता दीपक गौड़, अनिल कुमार, नितीश, मुकेश, दीपू, योगेश, विजय कुमार, विवेक, पुजारी, बिंदगोपाल तिवारी, डॉ.विष्णु जायसवाल, बब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने 25 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गौर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व संचालन महामंत्री राजेश कमलापुरी ने किया। मौके पर ईओ रमेश गुप्ता, डूडा अवर अभियंता जेपी चौधरी, श्याम बहादुर सिंह, सुनील पांडेय, विवेक सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, अनुपम पांडेय, अमित पांडेय, भूपेंद्र सिंह, भास्कर पाठक, संतोष शुक्ला, रामफेर गुप्ता, विजय कुमार व्यास, अमरचंद प्रधान, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद