फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्र आज के नागरिक’

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। छात्र कल के नहीं आज के नागरिक हैं। भारत की मूल सनातन संस्कृति के लिए कार्य करने वाला छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह कहना है अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास का।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामबाग में आयोजित अभाविप के तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन प्रथम सत्र को संबोधित करते श्रीनिवास ने कहा कि अभाविप इतिहास से प्रेरणा लेकर वर्तमान को ठीक करने का कार्य करती है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से अब खुदीराम बोस और बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों को अब पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रांत मीडिया सह-संयोजक कौशलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया की तीन दिनों तक चले अभ्यास वर्ग में परिषद के 11 जिलों से कुल 109 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें