फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाैधरोपण कर लिया पाैधों की सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह-जगह पौध रोपण हुआ। पौध रोपण के साथ ही गाेष्ठी हुई। जिसमे लोगों को पौधों की देखभाल की अपील की गई। हर्रैया संवाद के अनुसार, नगर पंचायत हर्रैया के पंडित दीनदयाल नगर में स्थित नव निर्मित गौ शाला परिसर में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू द्वारा पौधरोपण किया गया। यहां सभासद धर्मध्वज सिंह पप्पू, संगल चौहान, कुलदीप श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, उर्मिला पांडेय आदि के साथ नगर पंचायत कर्मचारी जटाशंकर सिंह, आशुतोष तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, बड़कू सिंह, विनय सिंह आदि ने पौधरोपण में हिस्सा लेते हुए पीपल, बरगद, पाकड़ आदि पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडी समिति के सचिव रामकुमार यादव, मंडी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश शुक्ला तथा अन्य कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के तहत मुंडेरवा नगर पचायत कार्यालय, चीनी मिल, थाना परिसर, जूनियर हाईस्कूल अहरा, आंबेडकर पार्क, देवरिया माफी मंदिर, काली मंदिर, झारखंडी मंदिर सहित अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत के सभासद राम प्रकाश मिश्रा ऊर्फ अन्नू मिश्रा ने अपने वार्ड मे पौधा रोपण किया और लोगों को पौधा वितरित भी किया। इस अवसर पर बजरंगी चौधरी, आलोक चौधरी, झिनकू चौधरी,शिवम भट्ट, लेखपाल जितेन्द्र सिंह, अमित चौबे, अंकित श्रीवास्तव, शादाब आदि ने पौधारोपण किया। बनकटी संवाद के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महाभियान के तहत नगर पंचायत सहित विकास खंड के गांवों वार्डों में फोन लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह व खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल परिसर में पीपल सहित फलदार पौध रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ ऋचा सिंह व डाॅ. अरूणा पाल ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें