फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
पौधरोपण करते कृ​षि मंत्री।
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की और पौध रोपण किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों से पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनी, जनसंवाद, स्वास्थ्य शिविर, किसान सम्मेलन, चौपाल एवं योग दिवस सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता राष्ट्रहितों के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा। इस अवसर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष गजेंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में एपीएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त की ओर से में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मिलन वर्मा, डॉ. ब्रजेश कुमार दुबे आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें