फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद किया
विज्ञापन

बस्ती। हत्या के प्रयास मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके नामजद आरोपित को पैकोलिया पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किया। आरोपित हरिकेश यादव निवासी पूरेबेचू (मुईली) थाना हरैया पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दिया जाने के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 24 जून की शाम थाना पैकोलिया क्षेत्र के सरैया बाजार में अभियुक्त हरकेश यादव अपने साथियों अंकित वर्मा, सूरज गौतम, राजकुमार, उमेश गुप्ता, मोनू उर्फ श्रीतेश सिंह के साथ मिलकर जितेंद्र कुमार निवासी मिश्रौलियाधीश थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती व अजय पटेल निवासी महाखरपुर पर फायर किया था। मामले में फरार हरिकेश यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें