फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के खेमराजपुर ग्राम पंचायत के बेतावा गांव में आवंटित बालू खनन पट्टा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को खेमराजपुर के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बालू खनन से होने वाले नुकसान का हवाला देकर जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बेतावा गांव में शासन की ओर से आवंटित बालू खनन पट्टे पर गैर मानक ढंग से बालू खनन कराया जा रहा है। कृषक के खेत में जमी बालू हटाने के नाम पर ठेकेदार जेसीबी और डंपर से बालू की खुदाई करवा रहे हैं जिससे खेमराजपुर, कन्हईपुर, नरसिंहपुर, चंद्रपलिया, बेतावा, लकड़ी, पकड़ी, शंभूपुर सहित गांवों में नदी के कटान होने की संभावना बढ़ गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान फूलचंद्र यादव, जीतबहादुर सिंह, चंद्रमौलि त्रिपाठी, शंकर सिंह, झिनकाई सिंह, पूर्व प्रधान रामपाल सिंह, गणेश सिंह, रामचरण चौधरी, सूरज भान सिंह, हनुमान सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, रामजीयावन, विनय कुमार, राम जन्म, वीर बहादुर, विकास, राम कुबेर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी ने ज्ञापन के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें