फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डोज लगवाकर गायब हो गए करीब पांच लाख लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी डोज लेने में पांच लाख लोगों की रुचि नहीं
विज्ञापन

बस्ती। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन, पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज के लिए लोग टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे करीब पांच लाख लोगों को चिह्नित किया है जिन्होंने समय सीमा पूरी होने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने ऐसे लोगों को तलाशने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी है।
कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर तंत्र ने पूरी ताकत लगा रखी है। इस पर केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक से निगरानी हो रही है। क्योंकि, चिकित्सक टीकाकरण को कोरोना की संभावित चौथी लहर से बचाने में कारगर मान रहे हैं। इसे लेकर अब तक तमाम रणनीति बनाई जा चुकी है। हर स्तर पर टीकाकरण को लेकर प्रशासनिक कवायद हो रही है। कोरोना टीकाकरण को लेकर अब पांच से 11 वर्ष के बच्चों को सुरक्षित करने की तैयारी चल रही है, मगर इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक डोज लगवाकर समय सीमा पूरी होने के बाद भी दूसरी डोज न लगवाने वाले करीब पांच लाख लोगों को सूची जारी की है। इसे लेकर एक बार फिर से मशक्कत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह है सूची
आयु वर्ग, पहली डोज लेने वालों संख्या, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या
12 से 14 वर्ष, 65000, 3028
15 से 17 वर्ष, 1,72848, 1,63,635
18 से 44 वर्ष, 18,91,933, 15,90,1689
45 प्लस के लक्ष्य 25 लाख के सापेक्ष 1,35,335 लोगों ने सेकेंड डोज नहीं लगवाई है
--
बोले प्रतिरक्षण अधिकारी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुुसैन ने कहा कि विभाग लगातार प्रयासरत है कि शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। मगर इसमें आम जन के सहयोग की भी जरूरत है। जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उन तक सूचना भी पहुंचा रहे हैं, मगर वे टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। अब गांव-गांव कैंप लगाकर ऐसे लोगों को टीका लगाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें