मारपीट के पांच मामलों में 18 पर मुकदमा
बस्ती। भूसा रखने, मछली मारने, भूमि विवाद, डीजे बजाने सहित अन्य वजह से हुई मारपीट के पांच मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 18 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कलवारी थाना क्षेत्र के बगही उर्फ बेनीपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी रामप्रसाद का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के रामअचल, कन्हैया, उषा और लक्ष्मीना ने अपशब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौआ उर्फ छबिलहा निवासी त्रिभुवन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर भूसा रखने से मना करने पर विपक्षी उर्मिला देवी, शीलम, विकास व मनीषा देवी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार निवासी बदामा देवी पत्नी फिरतू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि डीजे बजाने की बात को लेकर गांव के अंगद व भरत ने मारपीट कर अपशब्द कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लालगंज थाने के पसड़ा निवासी विश्वंभर का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर इसी थाने के ठोकवा निवासी चंदन यादव, मंझरिया निवासी अमरजीत और संतकबीरनगर धनघटा थाने के रामपुर निवासी सौरभ सिंह ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली क्षेत्र के देवरांव निवासी पिंकी पत्नी लवकुश का आरोप है कि गांव के कमलेश, बंगाली, नन्हे, बितानू ने कुआनो नदी में मछली मारने के विवाद को लेकर पति को मारापीटा। शोर सुन जेठ के साथ बचाने पहुंची तो जेठ को भी मारापीटा। पति लवकुश के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।