फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मेले में जुकाम, खांसी और बुखार के पहुंचे मरीज, जांची गई सेहत

विज्ञापन
पीएचसी परसाकुतुब में मरीज की जांच करते डाॅ. अजय कुमार सिंह स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे 758 रोगियों की सेहत जांची गई। जांच में अधिकांश मरीजों में वायरल संक्रमण पाया गया। उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. आरपी सिंह ने आए मरीजों की जांच कर दवाएं दी। यहां 47 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। पीएचसी नरहरिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 43 मरीजों को परामर्श दिया। बताया गया कि सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज अधिक रहे। हर्रैया संवाद के अनुसार, काशीपुर पीएचसी पर आयोजित मेला में डॉ. उमेश उपाध्याय ने 19 मरीजों को परामर्श दिया। वायरल संक्रमण वाले मरीजों की ब्लड जांच कराई गई। फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश ने सहयोग किया।
पीएचसी इंदौली में डाॅ. विपिन कुमार ने 21 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट महफुर्जरहमान, संध्या वर्मा ने सहयोग किया। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में डॉ. आनंद भारती और डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने 20 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट विवेकानंद वर्मा मौजूद रहे। बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी बभनान में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने मरीजों की सेहत जांची। यहां 132 मरीजों को परामर्श दिया गया। सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट में संक्रमण समेत अन्य मरीज आए। फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला, फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपा शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी में डॉ. शिप्रा शर्मा ने 18 मरीजों की जांच की। बताया कि ठंड-गर्म के इस मौसम में सांस, त्वचा, एलर्जी, दस्त संबंधित मरीज आए। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित मेला में 28 मरीजों की सेहत जांची गई। डॉ. रितेश राव में बताया कि मेला में पेट दर्द, सांस फूलना, हड्डी दर्द व बुखार के आए मरीजों को परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप तथा स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी खोरिया में डॉक्टर नहीं थे तो फर्मासिस्ट राजेश कुमार ने जांच कर दवाएं दी। 12 मरीज आए। पीएचसी पकड़ीचंदा में डॉक्टर नहीं थे तो फार्मासिस्ट भानू प्रताप ने जांच कर दवाएं दी। पीएचसी बनकटी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने आए 25 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। एक्स-रे रूम बंद था। पीएचसी एकमा में जैसे-तैसे मेला निपटा।
-
जन आरोग्य मेला में 106 मरीजों ने कराया पंजीकरण
भानपुर। पीएचसी सगरा में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 33 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। वार्डआया पूजा, एएनएम मालती देवी, सत्येंद्र चौधरी ने सहयोग किया। एलटी के न होने पर ब्लड जांच नहीं हुई। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय कुमार सिंह ने 36 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। यहां भी एलटी के न होने पर ब्लड जांच की सुविधा नहीं मिल पाई। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिश कुमार ने 37 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्या, एएनएम संगीता व वार्ड ब्वाय वृहस्पति सिंह वर्मा ने सहयोग किया।

-
पीएचसी वाल्टरगंज में 43 मरीजों की हुई जांच

वॉल्टरगंज। पीएचसी वाल्टरगंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने जांच करते हुए बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें