फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनुशासनहीनता के आरोप में पैरामेडिकल का छात्र निष्कासित

Sun, 25 Aug 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- आवासीय भवन का ताला तोड़कर अन्य लोगों के साथ रहने का आरोप
विज्ञापन

- एक बार पहले भी हो चुका है निष्कासित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थियेटर में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे छात्र समीर को माहभर के लिए निष्कासित कर दिया गया। आरोप हैं कि वह बिना अनुमति मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय, कैली परिसर के अंदर स्थित आवासीय मकान का ताला तोड़कर अवैध रूप से स्वंय व अन्य के साथ रह रहे हैं। इसके अलावा कक्षाओं में नियमित न आना और संस्था का अनुशासन भंग करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह एक बार निष्कासित हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के पकड़ी जप्ती गांव निवासी समीर कुमार यादव मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थियेटर कोर्स में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वह चिकित्सालय परिसर में स्थित आवासीय मकान का ताला तोड़कर उसमें अन्य लोगों के साथ रह रहे थे।इसके अलावा कक्षा में लगातार अनुपस्थित रहते हैं। जब कभी कक्षा में आते हैं तो उनका पहनावा व व्यवहार भी ठीक नहीं रहता है। इससे कॉलेज कैंप का अनुशासन भंग होता है। उनकी अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें एक माह के लिए चिकित्सा महाविद्यालय से निष्कासित किया गया है। निष्कासन अवधि में यदि वह महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय या ओपेक चिकित्सालय, कैली परिसर में दिखे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें