फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रहे ट्रकों ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए पांच वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक कर रहे ट्रकों ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए पांच वाहन
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटखापुर चौराहे के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करते समय अचानक ब्रेक लगा दिए। लिहाजा अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक के पीछे तेज गति से चल रहे तीन ट्रक व दो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। टक्कर में पांचों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान दोनों ट्रकों के चालक सड़क पर एक दूसरे पर आरोप लगा कर झगड़ने लगे जिससे अयोध्या बस्ती लेन पर दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने एनएचएआई टीम की मदद से यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करवाया व क्रेन बुलवा कर सड़क पर खड़े ट्रकों व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया दोनों ट्रक चालकों को समझा-बुझा कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें