मतदान के लिए सात जोनल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
बस्ती। स्थानीय एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र बस्ती-सिद्धार्थनगर के निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सौम्या अग्रवाल ने सात जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 18 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया है। इनका प्रथम प्रशिक्षण 29 मार्च को जबकि दूसरा प्रशिक्षण पांच अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह दस बजे से होगा।
डीएम ने बताया कि आठ अप्रैल सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान के लिए सामग्री एवं अन्य आवश्यक अभिलेख पीठासीन अधिकारी प्राप्त करेंगे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख-रेख में निर्धारित स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया कि नौ अप्रैल की सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में बैलेट बाक्स जमा किया जाएगा। माइक्रो आब्जर्वर आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टी के साथ रवाना होंगे तथा मतदेय स्थल पर मतदान प्रक्रिया के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।