फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, सहालग में महानगरों से घर आना मुश्किल

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बस्ती। सहालग सीजन में महानगरों से घर आना आसान नहीं है, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों के सामने काफी संकट है। यही हाल दिवाली और छठ पूजा में घर आए परदेसियों का भी है। बड़े शहरों को वापस जाने वाले को ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते अधिक पैसे खर्च कर बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेनों में दिसंबर माह में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि स्लीपर कोच नो रूम हो गए हैं, जिसके चलते मुंबई जाने वाले को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है, जबकि दिल्ली जाने वाली आम्रपाली और सत्याग्रह एक्सप्रेस में भी किसी भी श्रेणी में 22 दिसंबर तक कंफर्म टिकट की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली से आने वाले और गांव से जाने वाले लोगों को रोडवेज के साथ निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, यात्रियों को जहां सफर करने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं समय भी ज्यादा लग रहा है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, भीड़ के चलते एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच भी जनरल हो गए हैं, कुछ ट्रेनों में इस कदर भीड़ है कि जनरल कोच में आप चढ़ नहीं सकते हैं, खड़े होने की बात तो बहुत दूर है, स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंचती है कि कभी-कभार चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। बीच-बचाव के लिए आरपीएफ और जीआरपी को आना पड़ता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कभी-कभार रेल मरम्मत कार्य व ब्लॉक के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं, रही बात ट्रेनों में कंफर्म टिकट की तो यात्रियों को राहत देने के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

देरी से आईं ट्रेनें
बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली आनंद विहार टर्मिनल पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस को सुबह 5:45 बजे आने का समय था। लेकिन 9:35 घंटे लेट होने से यह ट्रेन दोपहर बाद 3:20 बजे स्टेशन पर आई। जबकि आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस को सुबह 7:27 बजे स्टेशन पर आने का समय था। लेकिन 10:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 6 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस 2:15 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, अवध एक्सप्रेस 2 घंटे, मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 4:40 घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें