फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 135 केंद्रों पर 74,158 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 135 केंद्रों पर मुहर लग गई है। केंद्र आवंटन को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद भी केंद्रों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी अब परीक्षा केंद्रों को लेकर असमंजस खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। अब परीक्षा की तैयारियों की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों पर होगी।
विज्ञापन

इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 74,158 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। शुरुआत में बोर्ड स्तर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 127 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन के बाद सूची छह नवंबर को बोर्ड को भेजी गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 16 नवंबर को प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की तो जिले में आठ केंद्र बढ़ गए। इस तरह संख्या 127 से बढ़कर 135 हो गई। प्रस्तावित केंद्रों के आवंटन पर दूसरे चरण में 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को उचित कारण व साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण और निस्तारण के बाद अंतिम सूची में केंद्रों की संख्या यथावत रखी गई है।
विज्ञापन

पिछले साल से पांच केंद्र अधिक
पिछले वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 130 केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या के मुकाबले पांच केंद्र अधिक निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद आपत्तियों के आधार पर केंद्रों में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अंतिम सूची में ऐसा नहीं हुआ। अब केंद्रों पर कक्षों, फर्नीचर, पेयजल, सीसीटीवी कैमरों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 135 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को अंतिम सूची अपलोड कर दी गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। -संजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें