फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आबादी के बीच से एचटी लाइन ले जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत बनकटी के लक्ष्मी बाई नगर वार्ड (देईसाड़) में बिजली विभाग की ओर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को आबादी के बीच से ले जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वार्ड सभासद प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि पहले से ही 11 हजार की हाई वोल्टेज लाइन कस्बे के बाहर से चल रही है। अब ये लाइन बाजार से सटे घनी आबादी के बीच से ले जाने की योजना है। यदि आबादी के बीच से लाइन गुजरेगी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पत्र लिखने वालों में अर्जुन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राम भवन, शिवचरन, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं, अवर अभियंता अवनीश गुप्ता ने बताया कि नया एस्टीमेट बनाया गया है। बस्ती-महुली मार्ग के देईसाड़ कस्बे से सप्लाई देने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें